ड्रा मैच में यूपी को मिले तीन अंक
बड़ौदा के कोनोर विलियम्स [96] भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी टीम रणजी ट्राफी मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी में 331 रन बनाकर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच ड्रा करवाने में सफल रही। मेजबान टीम ने एक विकेट गंवाकर आठ रन बनाए। पहली पारी की बढ़त के आधार पर यूपी को तीन अहम अंक मिल गए हैं।
फुल्टन की किवी टेस्ट टीम में वापसी
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड [एनजेडसी] ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए बल्लेबाज पीटर फुल्टन को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। वहीं ग्रांट इलियट भी टीम में फिर से जगह बनाने में सफल रहे।
गंभीर-सचिन के शतकों से पहला टेस्ट ड्रा
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर [114] व सचिन तेंदुलकर [नाबाद 100] के दूसरी पारी में धैर्यपूर्ण शतकों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रा करवाकर श्रीलंका की भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। भारत ने पांचवें दिन चार विकेट खोकर 412 रन बनाए।
सचिन के नाट आउट तीस हजार रन
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर [114] व सचिन तेंदुलकर [नाबाद 100] के दूसरी पारी में धैर्यपूर्ण शतकों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रा करवाकर श्रीलंका की भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। भारत ने पांचवें दिन चार विकेट खोकर 412 रन बनाए।
चोटिल रोडिक व‌र्ल्ड टूर फाइनल्स से हटे
अमेरिकी टेनिस स्टार एंडी रोडिक ने चोटिल होने की वजह से लंदन में होने वाले सत्र के अंतिम एटीपी व‌र्ल्ड टूर फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को छह सप्ताह पहले कोहनी में चोट लगी थी। रोडिक की जगह स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग लेंगे।
जोकोविक ने जीता पेरिस मास्टर्स कप
सर्बिया के शीर्ष टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने रविवार रात पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने फ्रांस के गाएल मोनफिल्स को दो घंटे 43 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-2, 5-7, 7-6 [7-3] से मात दी। पिछले छह हफ्तों में जोकोविक का यह तीसरा एटीपी खिताब है।
बोपन्ना-कुरैशी को दूसरा युगल खिताब
नई दिल्ली। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके आयसम उल हक कुरैशी ने रविवार को जर्मनी के आचेन टेनिस टूर्नामेंट में फिलिप मा‌र्क्स और इगोर जेलेनाय को सीधे सेटो में हराकर अपना दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब जीता। बोपन्ना और कुरैशी की दूसरी वरीयता...
अल्जीरिया ने कटाया विश्व कप का टिकट
खारतूम/काहिरा। अल्जीरिया ने बुधवार को खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में मिस्र को 1-0 से हराकर 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले फुटबाल विश्व कप में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल कर ली है। इसके अलावा पूर्व विश्व चैंवियन फ्रांस और यूरुग्वे ने...
भारत ने कुवैत को 3-0 से रौंदा
नई दिल्ली। भारत ने इराक के अरबिल में चल रही एएफसी अंडर 19 फुटबाल चैंपियनशिप क्वालीफायर के ग्रुप-सी के अपने अंतिम मैच में कुवैत को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की ओर से माल्साम्फेला ने दो [45वें और 60वें मिनट] जबकि कप्तान...
मेराडोना पर लगा प्रतिबंध
ज्यूरिख। फीफा ने अर्जेटीना के कोच डिगो मेराडोना पर दो महीने तक फुटबाल की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपनी टीम के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद पत्रकारों के बारे में अपशब्द भरे बयान दिए थे। फीफा की अनुशासन समिति ने...
भारत का एकल में जीत से आगाज
राष्ट्रीय चैंपियन शामिनी कुमारसेन और मौमा दास समेत छह भारतीय खिलाड़ियों ने 19वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार से शुरू हुए एकल मुकाबलों के पहले दौर में जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की। वहीं गत विजेता चीन ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए महिला वर्ग में टीम खिताब फिर से जीत लिया है।
आनंद को विश्व ब्लिट्ज में दूसरा स्थान
मास्को [रूस]। विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में नार्वे के सुपर ग्रैंड मास्टर मैग्नस कार्लसन से तीन अंक पीछे रह गए। भारतीय खिलाड़ी को 28 अंकों के साथ दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। आनंद ने पहले 14 में से 12...
सेठी व आडवाणी विश्व स्नूकर में जीते
दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी ने बृहस्पतिवार को पहला फ्रेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के मास्टर्स वर्ग में बेहतरीन जीत दर्ज की। वहीं विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर हमवतन संदीप गुलाटी को मात दी।
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित