क्रिकेट

सेंचुरियन। मैन आफ द मैच पाल कोलिंगवुड के दो विकेट और इसके बाद नाबाद 105 रन की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में सात विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। पहला मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। ...
लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड [ईसीबी] ने वर्ष 2011 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। इंग्लैंड अगले साल पाक और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर...
भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अचानक दिनेश कार्तिक को भी बुलाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड [बीसीसीआई] के निर्देश आने के बाद यूपीसीए की ओर से रविवार शाम लोकल मैनेजर उन्हें लेने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। देर रात सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें लाया गया।
श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में मैच बचाने वाला सैकड़ा जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर को रविवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ, जिससे वह संयुक्त 15वें नंबर पर पहुंच गए लेकिन गौतम गंभीर एक पायदान के नुकसान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने पहली बार शीर्ष पायदान पर काबिज हो गए हैं।
कानपुर। दूसरे टेस्ट मैच में अपने तीरों को बेहतर ढंग से आजमाने के लिए भारत व श्रीलंका की टीमों ने रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया, लेकिन सचिन को गेंदबाजी न कर पाने का जूनियर क्रिकेटरों को मलाल रहा। निर्धारित समय से...
कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर पर अनर्गल टिप्पणी कर मुंह की खाने वाली शिवसेना ने मास्टर ब्लास्टर पर फिर निशाना साधा है। शिवसेना ने अब सचिन पर अन्य मराठी क्रिकेटरों की मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सचिन की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से करते हुए शिवसेना ने लिटिल मास्टर यानी गावस्कर को सच्चा मराठी बताया है।
दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में शुमार जैक कालिस को चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इस चोट के कारण अगले महीने से आरंभ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है।
कोलकाता। महाराष्ट्र के खिलाफ इस सत्र के अपने पहले रणजी मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले सौराष्ट्र की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनके करियर के लिए खतरा बनी घुटने के चोट के बावजूद उनकी रनों की भूख ज्यों की त्यों बनी हुई है। दक्षिण...
अमित मिश्रा के पहले मैच में प्रभावहीन प्रदर्शन के बाद प्रज्ञान ओझा को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं और यदि ऐसा होता है तो बाएं हाथ का यह स्पिनर इसका पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित