दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में शुमार जैक कालिस को चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इस चोट के कारण अगले महीने से आरंभ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है।
कोलकाता। महाराष्ट्र के खिलाफ इस सत्र के अपने पहले रणजी मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले सौराष्ट्र की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनके करियर के लिए खतरा बनी घुटने के चोट के बावजूद उनकी रनों की भूख ज्यों की त्यों बनी हुई है।
दक्षिण...
अमित मिश्रा के पहले मैच में प्रभावहीन प्रदर्शन के बाद प्रज्ञान ओझा को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं और यदि ऐसा होता है तो बाएं हाथ का यह स्पिनर इसका पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है।
श्रीलंका का अहमदाबाद में पहले टेस्ट मैच में सात विकेट पर 760 रन के विशाल स्कोर के बावजूद मैच का ड्रा होने से लगता है कि टीमों को बड़े स्कोर के प्रति अपना मोह छोड़ना होगा क्योंकि पिछले दस साल में जो नौ पारियां 700 रन के पार तक खिंची उनमें से सात मैच के परिणाम नहीं निकले।
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में पहला टेस्ट ड्रा कराने के बाद महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया 24 नवंबर से कानपुर के उस ग्रीन पार्क स्टेडियम में जीत के साथ तीन टेस्ट की सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी जो मेजबान टीम के लिए...
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड [पीसीबी] ने भले ही अपने खिलाड़ियों को अगले साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] में हिस्सा लेने की स्वीकृति देने का फैसला किया हो लेकिन बोर्ड ने स्वीकृति के लिए अब तक खेल मंत्रालय से संपर्क नहीं किया है। ...
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुहम्मद अजहरुद्दीन पर मैच फिक्सिंग प्रकरण में लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में कई कांग्रेसी सांसद बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार...
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए यहां पहुंच रही भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को होटल लैंडमार्क अपने सबसे बढि़या और इकलौते प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहराएगा। भारत और श्रीलंका के बीच 24 नवंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ ड्रा हुए पहले टेस्ट की निर्जीव पिच से नाराज भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को कहा कि इस तरह के बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को बर्बाद कर देंगे। भारत और श्रीलंका के कप्तान भी इस पिच की बेरुखी पर निराशा जता चुके हैं।