गाजियाबाद। आलराउंडर पीयूष चावला के साहसिक अर्धशतक [65] और प्रंवीन गुप्ता [32] की बदौलत उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ बृहस्पतिवार को स्थानीय मोहन मीकिंस मैदान पर चल रहे रणजी ट्राफी लीग मुकाबले के तीसरे दिन पहली पारी में बढ़त लेने साथ तीन अंक...
गौतम गंभीर [नाबाद 74] की साहसिक बल्लेबाजी और वीरेंद्र सहवाग [51] के साथ दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की बदौलत श्रीलंका से पहले टेस्ट मैच में 334 रन से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय 190 रन बना लिए हैं। हालांकि भारत अभी भी मेहमान टीम से 144 रन पीछे है जबकि आठ विकेट शेष हैं।
मुंबई। पूर्व भारतीय आफ स्पिनर सरनदीप सिंह के गेंदबाजी एक्शन पर बुधवार को मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्राफी सुपर लीग ग्रुप-ए मैच के दौरान संदेह जताया गया। संदेह जताए जाने के बाद कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।
मुंबई की...
पिछले सत्र में रनों की झड़ी लगाने वाले युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बुधवार को रणजी ट्राफी के नए सत्र में भी पुराने रंग में लौटते हुए नाबाद 204 रन की लाजवाब पारी खेली। सौराष्ट्र ने सुपर लीग में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 544 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
बेजोड़ दोहरा शतक जमाकर श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच पर पलड़ा भारी करने वाले महेला जयवर्धने ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि उनकी टीम अब बढ़त का फायदा उठाकर भारत में पहली जीत दर्ज करने के लिए प्रयास कर सकती है। उनके अनुसार टेस्ट मैचों में अमूमन चौथे और पांचवें दिन कई घटनाएं घटती हैं।
मेलबर्न। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल का आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले क्रिकेट टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह अपनी बीमार मां के पास बुधवार को अचानक स्वदेश लौट गए।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड...
टेस्ट क्रिकेट की बचाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। इस मुहिम में अब भारत के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईसीसी से इस प्रारूप बढ़ावा देने की सिफारिश की है। राहुल द्रविड़ की अहमदाबाद में पहले टेस्ट में 177 रन की बेहतरीन पारी से प्रेरित इस पूर्व क्रिकेटर ने आईसीसी से टेस्ट क्रिकेट को कम करके नहीं आंकने और इसका प्रचार करने को कहा है।
बल्लेबाजी के लिए ख्वाबगाह पिच पर जमकर खेलते हुए महेला जयवर्धने [नाबाद 204] के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत श्रीलंका की पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के खिलाफ 165 रन की बढ़त हो गई है। भारत के पहली पारी में बने 426 रन के जवाब में श्रीलंका ने पांच विकेट के नुकसान पर 591 रन बना लिए हैं।
कराची। पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का कहना है कि पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन क्रिकेट लीग के अगले सत्र में खेलने की मंजूरी दे दी है।
रज्जाक का दावा है कि बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति...