क्रिकेट

पहले टेस्ट के शुरुआती सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों के ताबड़तोड़ चार झटकों के बाद राहुल द्रविड़ [नाबाद 177] ने पहले युवराज सिंह के साथ शतकीय फिर उसके बाद कप्तान धौनी [110] संग दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया के लिए एक ऐसी दीवार खड़ी कर दी जिसे मेहमान टीम भेद पाने में नाकाम रही। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं।
नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत ने सोमवार को सचिन तेंदुलकर का समर्थन करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को फटकार लगाई जिन्होंने 'मुंबई सभी की' बयान देने पर इस मास्टर बल्लेबाजी की आलोचना की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बीस बरस पूरे करने...
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर को सोमवार को आगामी क्रिकेट सत्र के लिए राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया घोषणा करता है कि...
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान डेनियल विटोरी को पाकिस्तान के खिलाफ अगले सप्ताह डुनेडिन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट घोषित कर दिया गया है लेकिन तेज गेंदबाज काइल मिल्स की सर्जरी होगी। विटोरी के कंधे में मोहम्मद आमिर का बाउंसर...
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अगले बल्लेबाजी कोच होंगे। द संडे टेलीग्राफ के मुताबिक लेंगर को बल्लेबाजी कोच का दावेदार माना जा रहा है क्योंकि मुख्य कोच टिम नीलसन ने बाएं हाथ के इस पूर्व खिलाड़ी की सेवा लेने में रुचि दिखाई है।
कप्तान ग्रीम स्मिथ और उनके साथ पारी का आगाज करने वाले लूटस बोसमैन की तेजतर्रार पारियों और पहले विकेट की रिकार्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 84 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
दुबई। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रविवार को यूनुस खान की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गई और कोच इंतिखाब आलम ने बल्लेबाजी में सुधार को इस दौरे पर अहम बताया। अबुधाबी में पिछले हफ्ते एक दिवसीय सीरीज...
अहमदाबाद। भारतीय टीम सोमवार को शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जब श्रीलंका के सामने होगी तो उसकी कोशिश आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में एकदिवसीय सीरीज में मिली निराशा को पीछे छोड़कर विजयी लय में वापसी करने की होगी। ...
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बरस पूरे कर लिए और इसके साथ ही वह खेल के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया के 16वें क्रिकेटर बन गए। पाक के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को 16 बरस की उम्र में पदार्पण करने वाले तेंदुलकर अहमदाबाद में कल जब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उतरेंगे तो उनका करियर 20 साल और एक दिन का होगा।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित