तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे सचिन

नई दिल्ली। स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे जिससे दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से चिंतित भारतीय टीम को करारा झटका लगा है।

बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने कहा कि तेंदुलकर 11 से 15 अप्रैल के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। तेंदुलकर चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिस कारण वह अहमदाबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सके। उनके कमर और जांघ के बीच के हिस्से में चोट लगी है। शाह ने बयान में कहा, 'सचिन दायीं जांघ में में चोट के कारण तीसरे टेस्ट मैच के चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सचिन तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन वह इतने स्वस्थ नहीं हुए हैं कि तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएं।'

उन्होंने कहा, 'यह फैसला सचिन को चोट से पूरी तरह उबरने का मौका देने के लिए किया गया है। सचिन का उपचार जारी रहेगा और उन पर करीबी नजर रखी जाएगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित