सुपर किंग्स के सामने नाइटराइडर्स की अग्नि परिक्षा

 
May 17, 06:27 pm

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में मैच दर मैच सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प होती जा रही है। इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को होने वाले मुकाबले में खराब दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अहम अंक हासिल करने की कोशिश करेगी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई की टीम 10 मैचों में 12 अंक से तीसरे स्थान पर बनी हुई और वह कोलकाता टीम की लचर बल्लेबाजी को भुनाकर जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगा। नाइट राइडर्स की टीम शुक्रवार को 67 रन पर टूर्नामेंट के न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गई। वहीं कप्तान सौरव गांगुली की कोलकाता की टीम के 10 मैचों में इतने ही अंक है। अगर उसे स्टीफन फ्लेमिंग, मुथैया मुरलीधरन, जैकब ओरम जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी चेन्नई की टीम को शिकस्त देकर सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल होना है तो उसे कड़ी मशक्कत करनी होगी।

दोनों टीमों को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से शिकस्त का सामना करना पड़ा है और दोनों ही इस मैच में 85 हजार दर्शकों की क्षमता वाले ईडन गार्डस में दो अंक अपनी झोली में डालने के लिए बेताब होंगी। भारतीय वनडे टीम के कप्तान व टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा राशि में खरीदे गए धोनी ने सुपर किंग्स की बल्लेबाजी प्रदर्शन की बेहतरीन अगुवाई की है। उन्होंने 131.74 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए है। वहीं गेंदबाजी विभाग में लक्ष्मीपति बालाजी भी हैट्रिक बना चुके हैं और मनप्रीत गोनी टीम की गेंदबाजी सूची में 11 विकेट चटकार शीर्ष पर है। उनके बाद जोगिंदर शर्मा है जिन्होंने भी 11 विकेट अपने नाम किए है। श्रीलंकाई महान ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने छह विकेट हासिल किए है लेकिन उनकी मौजूदगी ही मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।

कोलकाता की टीम पांच मैचों की जीत में सामूहिक प्रयास के बजाय व्यक्तिगत प्रदर्शन के बलबूते पर ही निर्भर रही है। उसकी तरफ से ब्रैंडन मैक्कुलम व गांगुली ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई और फिर रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित