
लंदन। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लार्ड्स में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शनिवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। लंच से पहले महज 40 मिनट का ही खेल हो सका जिसमें 8.5 ओवर फेंके गए।
न्यूजीलैंड के 277 रन के जबाव में इंग्लैंड ने बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल रुकने तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 89 रन बना लिए थे। एलिस्टर कुक 53 और एंड्रयू स्ट्रास 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है। सुबह हुई बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल 25 मिनट देर से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने शुक्रवार के स्कोर बिना विकेट खोए 68 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुक ने 79 गेंदों में छह चौकों की मदद से अपना दसवां टेस्ट अर्धशतक बनाया लेकिन इसके बाद जोरदार बारिश होने से मैच रोकना पड़ा।
स्कोर बोर्ड
पहला टेस्ट, तीसरा दिन
न्यूजीलैंड पहली पारी 277 रन
इंग्लैंड पहली पारी बिना किसी नुकसान के 68 रन
स्ट्रास खेल रहे 31
कुक खेल रहे 53
अतिरिक्त: 5 रन
गेंदबाजी
मार्टिन 13-2-36-0
मिल्स 9.2-1-19-0
साउथी 3-0-19-0
ओरम 5-0-15-0