पुरानी गेंद से नहीं मिल रही मदद: ईशांत

 
Jul 24, 09:38 pm

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने साथियों का पूरा बचाव करते हुए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका के विशाल स्कोर की तरफ बढ़ते कदमों के लिए एसएससी की पिच को जिम्मेदार ठहराया जो पूरी तरह से रनों से भरी है।

वहीं भारतीय कोच गैरी क‌र्स्टन को आशा है कि उनके गेंदबाज श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 500 रन तक रोकने में सफल रहेंगे और इसके बाद बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क‌र्स्टन ने कहा, 'हम उन्हें 500 रन के अंदर आउट करने की कोशिश करेंगे और यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि जब हम बल्लेबाजी के लिए उतरें तो अच्छा प्रदर्शन करें। विकेट बहुत अच्छा है और हम भी 500 से अधिक का स्कोर खड़ा कर सकते हैं।'

ईशांत ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'केवल नई गेंद से ही कुछ मदद मिल रही है। पुरानी गेंद से किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है। पिच में किसी तरह की मूवमेंट भी नहीं है।' श्रीलंका ने तीन बल्लेबाजों की शतकीय पारियों की मदद से अभी तक चार विकेट पर 422 रन बनाए हैं।

ईशांत से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मुथैया मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस को पिच से टर्न मिलेगा। उन्होंने कहा, 'अभी तो मुझे विकेट में किसी तरह का टर्न नहीं दिख रहा है।' भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने आज तीन कैच छोड़े लेकिन ईशांत ने कहा, 'यह खेल का हिस्सा है तथा गेंदबाजों को श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार लाइन एवं लेंग्थ से गेंदबाजी करनी चाहिए।' भारत ने रेफरल प्रणाली के दो मौके गंवा दिए है। इस बारे में ईशांत ने कहा, 'आईसीसी नई प्रणाली लेकर आया है और टीमें इसका उपयोग करेंगी।'

इस मैच से शुरू की गई अंपायर रेफरल प्रणाली को दूसरे दिन तीन बार आजमाया गया। क‌र्स्टन ने इसे अच्छा करार दिया लेकिन साथ ही कहा, 'गेंदबाजों को कुछ चीजों को समझने की जरूरत है। यह तकनीक शानदार है। अब तक इसके अच्छे परिणाम रहे हैं लेकिन गेंदबाजों को कुछ चीजें समझने की जरूरत है।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित