अभी लक्ष्य तय नहीं किया: जयवर्धने

 
Jul 24, 09:55 pm

कोलंबो। श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर नियंत्रण बनाने के बावजूद उन्होंने अभी भारत के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया है।

श्रीलंका ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 422 रन बनाए लेकिन जयवर्धने ने कहा, 'टीम केवल अच्छी दर से रन बनाने पर ध्यान दे रही है। हमने अभी कोई लक्ष्य तय नहीं किया। हम सामान्य ढंग से बल्लेबाजी करेंगे और अच्छी रन गति से रन बनाएंगे। वह समय भी आएगा जब हमें लक्ष्य तय करने की जरूरत पड़ेगी।'

जयवर्धने ने कहा, 'हमने [पहले दिन] कुछ समय गंवाया लेकिन अच्छा स्कोर खड़ा करके हम उसकी भरपाई कर रहे हैं।' श्रीलंकाई कप्तान को मैच में जीत की आस है क्योंकि उन्हें लगता है कि दो स्पिनर उनकी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा, 'हमारे पास दो स्पिनर हैं। थिलन और मलिंडा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दबाव हटाया।' जयवर्धने ने एसएससी मैदान पर नौवां शतक जमाकर सर डान ब्रैडमैन के रिकार्ड की बराबरी की जिन्होंने एमसीजी पर इतने शतक लगाए थे। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे एसएससी पर बल्लेबाजी करने की आदत है। विकेट बहुत अच्छा है और इसमें अच्छी उछाल है। यह थोड़ा धीमा हो गया है लेकिन इस तरह के बल्लेबाजों के अनुकूल विकेट पर रन बनाना आसान होता है।'

अंपायर रेफरल प्रणाली के बारे में उन्होंने कहा, 'यह अच्छी प्रणाली है लेकिन इसमें सुधार की जरूरत है। मैं अंपायर रेफरल प्रणाली का बड़ा प्रशंसक हूं। अंपायर भी इससे खुश होंगे लेकिन समय के साथ इसमें सुधार होने चाहिए।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित