कंगारूओं को टीम इंडिया की कमियां बताएंगे चैपल

 
Sep 04, 04:11 pm

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल इस महीने से भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की मदद करेगे।

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है, यही कारण है कि चैपल ने भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों को आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ बांटने का फैसला किया है। चैपल को ब्रिस्बेन स्थित क्रिकेट आस्ट्रेलिया [सीए] के क्रिकेट ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इस लिहाज से उनकी सलाह आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने चैपल के हवाले से लिखा, 'भारत में मेरा कार्यकाल कई लिहाज से आस्ट्रेलियाई टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। मैं मुख्य रूप से रणनीति को लेकर सलाह दूंगा। पोंटिंग और कोच टिम निल्सन को रणनीति तैयार करनी है। मैं इस काम में उनकी मदद करूंगा।' आस्ट्रेलियाई टीम 21 सितंबर को भारत रवाना होगी। आस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे की अपनी तैयारी जयपुर स्थित राजस्थान क्रिकेट अकादमी में करेगी। वहीं चैपल ने विवादों में घिरे आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स को सलाह दी कि उन्हें मीडिया की नजरों से बचने और मैदान के बाहर के तनाव से निपटने की कला सीखनी चाहिए। द ऐज ने चैपल के हवाले से लिखा, 'मैदान के बाहर भी बहुत से तनाव होते है। आप जो भी करते हो उस पर लगातार निगाह रखी जाती है और जो भी गलत होता है तो उसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है। इन सबसे बाहर निकलने की कला सीखने के अलावा यह भी समझना चाहिए कि यह आपके सफल कैरियर में किस तरह से फिट होता है क्योंकि सफल टीम आपकी भूमिका का अहम हिस्सा होती है।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:3.444444
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित