मेंडिस अब नहीं बनेंगे परेशानी का सबब: रोहित

 
Sep 05, 08:57 pm

मुंबई। मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि श्रीलंका के हाल के दौरे में अजंथा मेंडिस के खिलाफ नियमित तौर पर खेलने से भारतीय खिलाडि़यों को वनडे सीरीज में इस रहस्यमयी स्पिनर की गेंदों को पढ़ने में कुछ आसानी हुई।

रोहित को नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाजों को भविष्य में श्रीलंकाई गेंदबाजी की इस नई सनसनी को खेलने में किसी तरह की दिक्कत होगी। शर्मा ने बुची बाबू टूर्नामेंट खेलने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले कहा, 'आपने देखा होगा कि श्रीलंका में वनडे सीरीज के दौरान क्या हुआ। उन्हें टेस्ट मैचों की तुलना में बहुत अधिक विकेट नहीं मिले। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारे खिलाड़ी लगातार उसके खिलाफ खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी मेंडिस को खेलने में कोई परेशानी होगी।'

मेंडिस ने टेस्ट सीरीज में भारत के अनुभवी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया तथा 26 विकेट लिए। उनकी बीच की उंगली के सहारे फेंकी गई कैरम बाल भारतीयों के लिए घातक साबित हुई थी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन और मेंडिस की बदौलत श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती लेकिन यह स्पिनर इसके बाद वनडे सीरीज में अधिक सफल नहीं रहा जिसे भारत ने अपने नाम किया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.111112
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित