अब द वारियर प्रिंस के रूप में दिखेंगे दादा

 
Sep 06, 08:38 pm

कोलकाता। भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली जल्दी ही कैमरे के सामने नजर आएंगे। गांगुली के बचपन से लेकर स्टार क्रिकेटर बनने तक के सफर पर एक घंटा 20 मिनट की एक डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है।

'द वारियर प्रिंस' डाक्यूमेंट्री का निर्माण खेल पत्रकार व फिल्म निर्मात्री मिताली घोषाल कर रही हैं। पिछले वर्ष पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे पर ईडन गार्डस पर गांगुली का पहला शतक देखने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। घोषाल ने कहा, 'यह डाक्यूमेंट्री सह फीचर होगा। इसमें गांगुली के कैरियर के उतार-चढ़ाव आंकड़ों के जरिए बखान किए जाएंगे। इसके अलावा उनकी पत्नी डोना, भाई स्नेहाशीष व पिता चंडीदास के साथ उनके दोस्त निजी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं का खुलासा करेंगे।' उन्होंने कहा, 'गांगुली के जीवन के कई पहलुओं की अभी भी किसी को जानकारी नहीं है। मसलन वह क्रिकेटर कैसे बने। इस डाक्यूमेंट्री फीचर में छोटी से छोटी दिलचस्प बातों का खुलासा होगा।'

मिताली ने कहा, 'इंग्लैंड के 1996 के दौरे पर जब गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ शतक जमाया था। इससे पहले गांगुली उस समय बहुत दुखी हो गए थे जब तत्कालीन कप्तान अजहरुद्दीन ने उनसे मजाक में पूछा था कि क्या तुमने इंग्लैंड में शापिंग कर ली।' अंगरेजी व बंगाली में बन रही इस फिल्म में अजहर, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह व अर्जुन रणतुंगा समेत कई क्रिकेटर गांगुली के बारे में अपने अनुभव बयां करेंगे। घोषाल ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर व स्टीव वॉ संक्षिप्त इंटरव्यू के लिए अपनी रजामंदी दे चुके हैं। अब हम उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। हम रिकी पोंटिंग व ब्रेट ली से भी संपर्क करेंगे, जब आस्ट्रेलियाई टीम अगले माह भारत आएगी।' उन्होंने कहा, 'हमने श्रीलंका दौरे पर कुछ शॉट लिए। यह फिल्म इस साल दिसंबर तक बन जाएगी।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित