बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शीर्ष पर कप्तानों का कब्जा

 
Sep 07, 07:42 pm

दुबई। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैकिंग में अब भी चोटी पर बने हुए हैं जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई नाथन ब्रैकन बांग्लादेश के खिलाफ लचर प्रदर्शन के कारण शीर्ष से हट गए और उनके स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

धोनी श्रीलंका के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज से नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए थे। वह 793 रेटिंग अंक लेकर चोटी पर बने हुए हैं लेकिन दूसरे नंबर पर काबिज आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से धोनी और खुद के बीच केवल 17 रेटिंग अंक का अंतर रखा है। भारतीय स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की रैकिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। सचिन पहले की तरह आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच में केवल दो विकेट लेने के कारण ब्रैकन को नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी है। उनकी जगह विटोरी शीर्ष पर काबिज हुए हैं जो इससे पहले फरवरी में भी कुछ समय के लिए चोटी पर पहुंचे थे। ब्रैकन के साथी गेंदबाज मिशेल जानसन भी एक स्थान नीचे चौथे नंबर पर खिसक गए लेकिन आस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क 9.20 की औसत से चार विकेट लेने के कारण चार पायदान ऊपर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान 14वें स्थान के साथ शीर्ष गेंदबाज बने हुए है। शेन वाटसन भी 14 स्थान की छलांग लगाकर भारत के प्रवीण कुमार के साथ संयुक्त रूप से 40वें नंबर पर हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित