नई गेंद से हमें फायदा मिलेगा: इशांत

 
Oct 09, 09:04 pm

बेंगलूर। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को रक्षात्मक होने के लिए बाध्य करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा सटीक लाइन एवं लेंग्थ में गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि पहले दिन के खेल के अंत में मिली नई गेंद शुक्रवार की सुबह भारतीयों के लिए लाभदायक साबित होगी।

इस तेज गेंदबाज में मैच के बाद कहा, 'विकेट धीमा था। इस तरह के विकेट पर काफी धैर्य की जरूरत होती है। आस्ट्रेलिया को 300 रन के भीतर समेटना एक अच्छी उपलब्धि होगी।' उन्होंने कहा, 'अगर हम कल सुबह में दो शुरुआती विकेट हासिल कर लेते हैं तो हम उन्हें रोक सकते हैं। शुरू का डेढ़ घंटा दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा।' इशांत ने पोंटिंग के शतक की तारीफ की लेकिन उन्हें लगता है कि अंत में में दो विकेट चटकाकर यह मुकाबला बराबरी का हो गया क्योंकि इनकी बदौलत आस्ट्रेलिया को पहले दिन चार विकेट पर 254 रन पर रोककर भारत ने प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि पोंटिंग एक महान बल्लेबाज हैं लेकिन हर कोई हर समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। आज वह बढि़या खेले लेकिन मुझे लगता है कि हमने अंत में दो विकेट चटकाकर अच्छा प्रदर्शन किया।'

इशंात अपने पहले दिन के प्रयास से काफी खुश हैं। दिल्ली के इस युवा गेंदबाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने यहां अच्छी गेंदबाजी की। मैं अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हूं क्योंकि हम पोंटिंग और साइमन काटिच जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे जो एक बार क्रीज पर जम जाए तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरा काम अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करना है। कभी हम उनका विकेट हासिल कर लेते है तो कभी हमें रन गंवाने पड़ते हैं। हम इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित