समाचार

मैच रेफरी ने दी ब्रॉड को चेतावनी

Nov 19, 05:43 pm
  Print

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भारत के खिलाफ इंदौर में दूसरे एक दिवसीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

बाईस वर्षीय ब्रॉड ने तब गुस्सा दिखाया था जब अंपायर रसेल टिफिन ने रोहित शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की उनकी विश्वसनीय अपील ठुकरा दी थी। इसके बाद मैदानी अंपायरों ने मैच रेफरी रोशन महानामा से उनकी शिकायत की थी। महानामा ने हालांकि इस युवा गेंदबाज को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा, 'वह अभी युवा है और मुझे लगा कि उसे बात करके समझाया जाए। हमें खिलाड़ियों को अंपायरों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित करना चाहिए और इस तरह से प्रतिक्रिया करने के बजाय उन्हे फैसले की व्याख्या करने के लिए कहना चाहिए।'

ब्रॉड को इस हरकत के लिए मैच की पूरी फीस भी गंवानी पड़ सकती थी। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ बातचीत थी और कुछ नहीं। जब मैच का प्रसारण हो रहा होता है तो फैसला किसी भी टीम के पक्ष में जाए हमें अपनी निराशा नहीं दिखानी चाहिए।'

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति