कानपुर वनडे ने सीरीज को बदमजा किया: फ्लिंटॉफ

 
Nov 22, 01:34 pm

लंदन। इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ अब तक भारत के खिलाफ कानपुर में तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के हास्यास्पद परिणाम से खफा है और उन्होंने कहा कि इस मुकाबले ने सीरीज का मजा खराब किया।

फ्लिंटॉफ ने तीसरे वनडे क्रिकेट मैच में फार्म में चल रहे युवराज सिंह समेत तीन विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड ने 49 ओवर में 240 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था और फ्लिंटॉफ ने ये विकेट चटकाकर टीम को वापसी दिलाई थी लेकिन इंग्लैंड इस मैच में जीत का स्वाद नहीं चख सकी क्योंकि खराब रोशनी के कारण भारत ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 16 रन से जीत दर्ज की। द सन ने फ्लिंटॉफ के हवाले से लिखा, 'हमने इस मैच में सब कुछ झोंक दिया था लेकिन इसके इस तरह से आने वाले नतीजे के कारण सीरीज बदमजा हो गई।' उन्होंने कहा, 'मैच की तैयारी के लिए आप दो दिन अभ्यास करते है और फिर आपसे जीत छीन ली जाती है। यह काफी निराशाजनक है।'

फ्लिंटॉफ ने 45 मिनट तक देर से शुरू हुए मैच को 49 ओवर को किए जाने के लिए मैदानी अंपायर रसेल टिफिन और अमीष साहिबा की आलोचना की थी। फ्लिंटाफ ने कहा, 'हमने मैच के शुरू में थोड़ा समय गंवा दिया था लेकिन इसमें सिर्फ एक ओवर ही कम किया गया। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हम जीतने के प्रबल दावेदार थे लेकिन हमें मैच में वापसी के लिए दो विकेट चाहिए थे। हमने सोचा था कि हम ऐसा कर पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हमारा स्कोर 240 रन शायद 25 रन कम रह गया था। इसलिए हमें आक्रामक होना था और गेंद से उनके लिए मुश्किलें पैदा करनी थी।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(14) वोट का औसत

average:4.214286
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित