वर्षा बाधित मैच में छह विकेट से जीता भारत

 
Jul 04, 02:54 am

ग्रास आइलेट [सेंट लूसिया]। आशीष नेहरा [21 रन पर 3 विकेट] की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने वर्षा बाधित मुकाबले में वेस्टइंडीज पर डकवर्थ लुइस के हिसाब से छह विकेट से जीत दर्ज की।

भारत को जीत के लिए निर्धारित 27 ओवरों में 195 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश की वजह से इस लक्ष्य को 22 ओवरों में 156 रनों का कर दिया गया। भारतीय टीम ने 159 रन बनाकर एक गेंद शेष रहते ही मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक [47] और गौतम गंभीर [44] ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि दोनों खिलाड़ी अर्धशतक से चुक गए लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 34 गेंदों पर दौ चौके और एक छक्का जड़ते हुए नाबाद 46 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले रामनरेश सरवन के अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने बारिश से प्रभावित तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में निर्धारित 27 ओवर में सात विकेट पर 185 रन बनाए। सरवन ने 59 गेंद में 62 रन बनाए जबकि कप्तान क्रिस गेल ने 27, रूनाको मोर्टन ने 22 और डेरेन ब्रावो ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 21 रन देकर तीन जबकि अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हरभजन सिंह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने किंगस्टन में खेले गए पिछले मैच से सबक लेकर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया लेकिन इसके बाद बारिश के कारण पांच बार खेल रुका जिससे ओवरों की संख्या 41, 39 फिर 36 और आखिर में 27 की गई। टॉस के तुरंत बाद बारिश आने से मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ जिससे इसे 41-41 ओवर का कर दिया गया था लेकिन 3.3 ओवर बाद फिर बारिश आ गई। उस समय वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन था। गेल ने वेस्टइंडीज को अपने चिर परिचित अंदाज में शुरुआत दिलाई। उन्होंने ईशांत शर्मा के पहले दो ओवर में चार चौके जड़ने के बाद नेहरा की गेंद भी लगातार दो बार सीमा रेखा पार भेजी, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई।

खेल 15 मिनट बाद शुरू हुआ लेकिन यह वेस्टइंडीज के कप्तान का ध्यान भंग करने के लिए काफी था और वह इसके बाद अगली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। नेहरा की शार्ट पिच गेंद आफ स्टंप से काफी बाहर जा रही थी जिसे गेल ने सबक सिखाने की कोशिश में विकेट के पीछे धोनी को कैच दे दिया। उन्होंने 14 गेंद खेली तथा चार छह चौके लगाए। इसके बाद मोर्टन और सरवन ने बारिश के तीसरे व्यवधान तक विकेट नहीं गिरने दिया। जब बारिश से खेल रुका तो वेस्टइंडीज का स्कोर 9.1 ओवर में एक विकेट पर 56 रन था। खेल शुरू होने पर ओवरों की संख्या घटाकर प्रति टीम 36 कर दी गई लेकिन इसके बाद आरपी सिंह केवल दो गेंद ही कर पाए थे कि झमाझम बारिश होने लगी और स्कोर एक विकेट पर 57 रन पर अटक गया।

लगभग एक घंटे बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 27 ओवर प्रति टीम तक समेटने का फैसला किया। वेस्टइंडीज पर तेजी से रन बनाने का दबाव था और उसने शुरू में ही मोर्टन [34 गेंद पर 22 रन] का विकेट गंवा दिया जिन्हें हरभजन की गेंद पर धौनी ने स्टंप आउट किया। सरवन ने हालांकि दूसरा छोर संभाले रखा तथा युवराज सिंह के एक ओवर में लगातार दो चौके जड़ने के बाद मिडविकेट पर छक्का भी जड़ा। उन्होंने हरभजन की गेंद पर स्क्वायर लेग पर एक रन लेकर वनडे में 33वां अर्धशतक पूरा किया।

वेस्टइंडीज हालांकि नौ रन के अंदर शिवनारायण चंद्रपाल [15] और सरवन के आउट होने से बैकफुट पर आ गया। चंद्रपाल ने यूसुफ पठान की गेंद छह रन के लिए भेजने का प्रयास में सीमा रेखा पर नेहरा को कैच दे गए जबकि सरवन दूसरे रन लेने के प्रयास में गौतम गंभीर के सटीक थ्रो पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 58 गेंद खेली तथा पांच चौके और एक छक्का लगाया। नेहरा ने अपने अंतिम ओवर में ब्रावो बंधुओं को आउट किया। डेरेन को उन्होंने जहां यार्कर पर बोल्ड किया वहीं धौनी ने दाई तरफ डाइव लगाकर ड्वेन ब्रावो [13] का खूबसूरत कैच लेकर नेहरा के नाम पर तीसरा विकेट जोड़ा। हरभजन के अंतिम ओवर में छक्का जड़ने वाले दिनेश रामदीन 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज 27 ओवर में सात विकेट पर 185 रन

गेल का धौनी बो नेहरा 27

मोर्टन स्टं धौनी बो हरभजन 22

सरवन रन आउट 62

चंद्रपाल का नेहरा बो पठान 15

ब्रावो का धौनी बो नेहरा 13

डेरेन बो नेहरा 21

रामदीन नाबाद 14

टेलर का ईशांत बो हरभजन 1

अतिरिक्त: 10

विकेट पतन: 1-27, 2-78, 3-125, 4-135, 5-169, 6-172, 7-185।

गेंदबाजी

ईशांत 5-0-35-0

नेहरा 5-1-21-3

आरपी 5-0-34-0

हरभजन 5-0-35-2

युवराज 2-0-19-0

रोहित 1-0-7-0

यूसुफ 4-0-27-1

भारत 21.5 ओवर में चार विकेट पर 159 रन

कार्तिक रन आउट 47

गंभीर का रामदीन बो बेन 44

धौनी नाबाद 46

युवराज का डेरेन बो बर्नार्ड 2

रोहित का बर्नार्ड बो ड्वेन 11

यूसुफ नाबाद 1

अतिरिक्त: 8

विकेट पतन: 1-84, 2-108, 3-117, 4-148।

गेंदबाजी

टेलर 3.5-0-39-0

रामपाल 4-0-26-0

ड्वेन 4-0-27-1

बर्नार्ड 3-0-21-1

बेन 5-0-31-1

गेल 2-0-11-0




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(29) वोट का औसत

average:3.86207
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित