यूनुस टीम इंडिया से भिड़ने के इच्छुक

 
Oct 29, 02:29 pm

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान यूनुस खान का कहना है कि भारत के साथ जल्दी से जल्दी क्रिकेट संबंध शुरू होने चाहिए।

खेल के साजोसामान की दुकान का उद्घाटन करने के बाद कप्तान यूनुस ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एजाज बट जल्दी ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से मिलने भारत जा रहे है जो अच्छा संकेत है।' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जब वे भारत से वापस आएंगे तो अधिकारियों के साथ कुछ सकारात्मक बात करके आएंगे और दोनों देशों के बीच क्रिकेट शुरू करने के मामले में कुछ आगे बात बढ़ेगी।' पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों का मजा ही कुछ और है। चैंपियंस ट्राफी में हमारी सेमीफाइनल में हार देश के क्रिकेट प्रेमियों ने शायद इसी लिए पचा ली कि हम ग्रुप मुकाबले में भारत को हराने में कामयाब हो गए थे।'

पिछले साल नंबर में मुंबई में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ दिए थे और इस साल के शुरू में भारत ने पाकिस्तान का प्रस्तावित क्रिकेट दौरा भी रद कर दिया था जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित