अमेरिका में हो भारत-पाक के बीच क्रिकेट

 
Nov 01, 05:22 pm

कोलकाता। पिछले साल नवंबर में मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों में आई खटास के बाद विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने सुझाव दिया है कि इन चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच अमेरिका जैसे तटस्थ स्थान में सीरीज का आयोजन कराया जा सकता है। वहीं पाक के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने थरूर के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

थरूर ने कहा कि इस देश में काफी क्रिकेट प्रेमी हैं और उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को यहां अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा, 'अमेरिका में भारतीय और पाकिस्तानी देशभक्तों की काफी तादाद है और कुछ क्रिकेट प्रेमी भी हैं। आतंकी हमलों ने जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट को रोक दिया है तब यह तीसरे देश में क्रिकेट का आयोजन का बहुत ही अच्छा तरीका है।'

विदेश राज्य मंत्री ने कहा, 'अमेरिका में बेसबाल स्टेडियम को क्रिकेट के लिए दर्शकों से भरा देखना बेहतरीन होगा। हालांकि क्रिकेट के मुकाबले यह स्टेडियम थोड़ा छोटा होगा।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के साथ मिलकर 'शैडोज एक्रोस द प्लेइंग फील्ड' लिखने वाले थरूर ने 2004 में भारत-पाक क्रिकेट रिश्तों की दोबारा शुरुआत को याद किया जिसे 'फ्रेंडशिप टूर' कहा गया। उन्होंने कहा, 'पहली बार इतने क्रिकेट वीजा दिए गए। प्रशंसकों के लिए माहौल बहुत अच्छा था।'

वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अमेरिका में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज के आयोजन के भारत के केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मियांदाद ने कहा कि वह एक क्रिकेट परिषद के गठन का प्रस्ताव रखेंगे जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों के महान खिलाड़ी हों। उन्होंने कहा, 'यदि थरूर वाकई ऐसा सोचते हैं तो भारत के किसी मंत्री की ओर से यह स्वागत योग्य और सकारात्मक संकेत हैं क्योंकि पाकिस्तान ने कभी द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना नहीं किया।'

पीसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक मियांदाद ने कहा कि वह दोनों टीमों को कहीं भी एक दूसरे से खेलते देखना चाहते हैं, फिर चाहे मुकाबले अमेरिका में ही क्यों ना हो। मियांदाद ने कहा कि दोनों बोर्ड को एक आम परिषद बनानी चाहिए जिसमें पाकिस्तान के इमरान खान और भारत के सुनील गावस्कर जैसे धुरंधर खिलाड़ी हों जो द्विपक्षीय खेल संबंध बहाल करने के बारे में राय दे सकें।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(16) वोट का औसत

average:3.4375
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित