विंडीज टीम में शीर्ष खिलाड़ियों की वापसी

 
Nov 03, 11:46 pm

बारबाडोस। आस्ट्रेलिया के साथ इस महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शीर्ष खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल कर लिया है। अनुबंध विवाद को लेकर शीर्ष खिलाड़ी लंबे समय से हड़ताल पर होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।

सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि शिवनारायण चंद्रपाल, रामनरेश सरवन और ड्वेन ब्रावो सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी वापसी करने में सफल रहे है। सोमवार को चयनित इस 15 सदस्यीय टीम में एड्रियन बराथ, केमार रोच और गेविन टांग जैसे युवा खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे है। इन तीनों खिलाड़ियों ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लिया था। वेस्टइंडीज तीन टेस्ट मैच खेलने आस्ट्रेलिया जाएगा।

खिलाड़ियों के करार को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स एसोसिएशन के बीच जारी विवाद के कारण कैरेबियाई क्रिकेट को लगभग तीन महीने के संक्रमण काल से गुजरना पड़ा। सभी प्रमुख खिलाड़ियों की हड़ताल के कारण वेस्टइंडीज टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट तथा एक दिवसीय सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी में बिल्कुल अनजान चेहरों के साथ मैदान में उतरना पड़ा था।

टीम: क्रिस गेल [कप्तान], एड्रियन बराथ, सुलेमान बेन, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपाल, नरसिंह देवनारायण, ट्रेविस डोवलिन, ब्रेंडन नैश, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, कामेर रोच, डेरेन सैमी, रामनरेश सरवन, जेरोम टेलर, गेविन टांग।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:3.750002
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित