जोशी के शून्य को भरना आसान नहीं: सचिन

 
Nov 06, 05:55 pm

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इससे ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना आसान नहीं होगा। बीसीसीआई ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बृहस्पतिवार को रोमांचक एक दिवसीय क्रिकेट मैच देखते हुए 72 वर्षीय जोशी को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। सचिन ने इस मैच में शानदार 175 रन बनाए। तेंदुलकर ने कहा, 'मैं उनके निधन से स्तब्ध हूं। वह क्रिकेट के शौकीन थे और उनके निधन से खालीपन पैदा हो गया है।' उन्होंने कहा, 'शुरू से ही उनकी लेखनी और विचार मेरी हौसलाअफजाई करते रहे हैं।' बीसीसीआई प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने भी जोशी के निधन पर शोक जताया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(24) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित