..और 30 हजारी हो जाएंगे सचिन

 
Nov 06, 08:30 pm

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे में 17 हजारी बनने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए शिखर 30,000 रन पर पहुंचने के काफी करीब हैं। इसके लिए उन्हें केवल 49 रन की दरकार है। वनडे क्रिकेट के अलावा उन्होंने 159 टेस्ट मैचों में भी 12,773 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के दर्शक अगर तेंदुलकर के एकदिनी मैचों में 17,000 रन के गवाह बने तो गुवाहाटी के लोग इस मास्टर बल्लेबाज के 30 हजार रन के अद्भुत आंकड़े तक पहुंचने के साक्षी बन सकते हैं। सचिन ने हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की बेजोड़ पारी खेली और इस दौरान सात रन पूरे करते ही वनडे में 17 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनके नाम पर अब 435 वनडे मैच में 17,168 रन दर्ज हैं, जो कि विश्व रिकार्ड है और जहां तक पहुंचना फिलहाल किसी बल्लेबाज के बूते में नहीं दिख रहा है।

तेंदुलकर ने इसके अलावा 159 टेस्ट मैचों में 12,773 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने जो एकमात्र ट्वंटी-20 मैच खेला, उसमें 10 रन बनाए। इस तरह से सचिन के नाम पर 595 मैचों की 686 पारी में 29,951 रन दर्ज हैं और यदि उनकी हैदराबाद की फार्म बरकरार रही तो फिर वह गुवाहाटी में 49 रन बनाकर इस नए मुकाम पर भी पहुंच जाएंगे। सचिन ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद में 45वां वनडे शतक जमाया, पर टेस्ट मैचों में भी उनके नाम पर 42 शतक दर्ज हैं। इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह अब तक कुल 87 शतक जमा चुके हैं। इसके अलावा वनडे में 91 तथा टेस्ट मैचों में 53 अर्धशतक को मिलाकर उनके नाम पर कुल 144 अर्धशतक दर्ज हैं। शतक व अर्धशतक में रिकार्ड सचिन के नाम पर ही है।

सचिन के बाद अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम पर दर्ज हैं, जिन्होंने अब तक 482 मैच की 565 पारियों में 24,032 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा ब्रायन लारा [22,358 रन], राहुल द्रविड़ [21,588], सनथ जयसूर्या [20,899], जैक्स कालिस [20,886] व इंजमाम उल हक [20,580] के नाम पर 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं।

यदि अपने संपूर्ण क्रिकेट करियर में रन की बात की जाए तो सचिन के नाम पर 43,132 रन दर्ज हैं। वह इस सूची में दुनिया में 27वें नंबर पर काबिज हैं। इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम पर सर्वाधिक 67,057 रन दर्ज हैं, पर इनमें से अधिकतर रन उन्होंने काउंटी क्रिकेट में बनाए हैं। गूच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13,190 रन बनाए हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(27) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित