सोमदेव इन तो सनम हुए आउट

 
Nov 07, 06:47 pm

नई दिल्ली। भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन अमेरिका के चार्लोटविले में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे जबकि हमवतन सनम सिंह को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे वरीय सोमदेव को 50,000 डालर ईनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम आठ मैच में हालैंड के मातवे मिडिलकूप को 6-3, 6-4 से मात देने में कोई परेशानी नहीं हुई। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना अमेरिका के पांचवें वरीय और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले रेयान स्वीटिंग से होगा, जिन्होंने शीर्ष वरीय माइकल रसेल को 6-2, 3-6, 7-6 से मात दी थी।

वहीं लंबे समय बाद पेशेवर सर्किट में वापसी करने वाले एक अन्य भारतीय टेनिस खिलाड़ी सनम सिंह को क्वार्टर फाइनल में विश्व के 87वें नंबर के खिलाड़ी और दूसरे वरीय अमेरिका के केविन किम से हार का मुंह देखना पड़ा। सनम सिंह को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7, 7-6, 6-7 से हार मिली।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित