चोटिल क्लार्क श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे

एडिलेड। आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क पांव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्लार्क रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान घायल हो गए थे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया [सीए] ने बयान में कहा, 'आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ एससीजी पर शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।' इसमें कहा गया है, 'इस 30 वर्षीय बल्लेबाज की इस सप्ताह के आखिर में जांच की जाएगी और उन्हें उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ गाबा में रविवार को होने वाले मैच तक फिट हो जाएगा।' क्रिकेट आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कल करेगा। सीए ने कहा, 'कार्यवाहक कप्तान की भी मंगलवार को पुष्टि की जाएगी।' आस्ट्रेलिया अभी त्रिकोणीय सीरीज में दो मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है लेकिन यदि भारत कल एडिलेड में श्रीलंका को हरा देता है तो वह दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
  • टेनिस
  • फुटबॉल