अंपायर की साजिश से हारी टीम इंडिया!

एडिलेड। भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुए वनडे ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में एक बहुत बड़ी साजिश हो गई। ये साजिश किसी और की नहीं बल्कि अंपायर की थी। जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी तो 30वें ओवर में, जिसे लसिथ मलिंगा कर रहे थे, उसमें छह की बजाए सिर्फ पांच गेंदें ही फेंकी गईं और इस सब के जिम्मेदार मौजूदा अंपायर थे।

भारतीय टीम को इस मैच में जीत के लिए एक गेंद पर चार रनों की जरूरत थी, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सिर्फ तीन रन ही ले सके और मैच टाई हो गया। अब जरा सोचिए अगर एक गेंद और होती तो क्या भारत को जीतने से कोई रोक सकता। हालांकि ये मौजूदा अंपायर की एक चूक थी लेकिन उनकी इस चूक ने मैच की पूरी की पूरी तस्वीर ही बदल डाली। मलिंगा का ये पांचवां ओवर था। अब अंपायर महोदय पर चाहे जो भी कार्रवाई हो लेकिन टीम इंडिया तो जीतते-जीतते हार गई।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(29) वोट का औसत

average:3.0689638
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
  • टेनिस
  • फुटबॉल