कोलकाता। आई लीग चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स ने मंगलवार को युवा भारती क्रीड़ांगन में वर्षा बाधित मैच में एयर इंडिया को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराकर 114वीं आईएफए शील्ड फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
रोमाचक मुकाबले में दोनों टीमें...
विश्व कप फुटबाल के क्वालीफाइंग इतिहास में अपने घर में महज दूसरी हार झेलने वाले अर्जेटीना की राह काफी मुश्किल हो गई है। ब्राजील के हाथों मिली 1-3 की हार ने इस लैटिन अमेरिकी देश को विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर होने के काफी करीब पहुंचा दिया है।
जोहांसबर्ग। घाना अगले साल होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गया है। उसने सूडान पर 2-0 की जीत दर्ज की। दूसरी ओर से टयूनीसिया के खिलाफ ड्रा खेलने वाले नाइजीरिया की मुश्किलें बढ़ गई है।
विश्व कप के मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बाद...
कोलकाता। कोलकाता के मोहन बागान क्लब ने रविवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में महिंद्रा यूनाइटेड को 1-1 से बराबरी पर रोककर 114वीं आईएफए शील्ड फुटबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बागान का मुकाबला यूनाइटेड एससी से होगा। ...
नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया और मोहन बागान के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए नियुक्त पंचाट ने दोनों से मंगलवार तक अपना पक्ष पेश करने को कहा है।
भारत के पूर्व अतिरिक्त सोलिसिटर सोलीसिटर जनरल अमरेंद्र शरण...
रोसारियो [अर्जेटीना]। पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील ने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना को हराते हुए अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप फुटबाल में अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन पराजित मेजबान टीम को इस हार से उसके अभियान पर तगड़ा...
इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाला इंग्लैंड का मशहूर फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड [एमयू] विश्व का सबसे अमीर खेल क्लब है। ब्रिटेन के समाचार पत्र द सन ने मशहूर पत्रिका फोर्ब्स के हवाले से लिखा है कि तीन साल से इस ओहदे पर कायम मैनचेस्टर यूनाइटेड की कुल संपत्ति 15.2 अरब पाउंड है।
भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार नेहरू कप जीतने का फायदा उसकी रैंकिंग में भी मिला है। फीफा की बुधवार को जारी ताजातरीन रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाते हुए भारत 149वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं शीर्ष के तीन क्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्राजील अभी भी विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थान पर कायम है।
नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कोच बॉब हाटन ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के स्ट्राइकर सुनील छेत्री को पहले यूरोप में खेलने और फिर इंग्लिश पेशेवर लीग में खेलने के बारे में सोचने की सलाह दी।
छेत्री ने इंग्लिश चैंपियनशिप टीम क्वीन्स पार्क...