प्रीमियर लीग पर मैनचेस्टर यूनाइटेड का कब्जा

 
May 12, 12:26 am

लंदन। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने विगान एथलेटिक को रविवार को 2-0 से हराकर अपना प्रीमियर लीग फुटबाल खिताब बरकरार रखा। मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनाल्टी से गोल किया। दूसरा गोल स्थानापन्न खिलाड़ी रयान गिग्स के नाम रहा। यूनाइटेड ने सत्र का समापन 87 अंकों के साथ किया।

वह दूसरे स्थान पर रहे चेल्सिया से दो अंक आगे रही, जिसने स्टेमफोर्ड ब्रिज में बोल्टन वांडरर्स के साथ अपना मैच 1-1 से ड्रा खेला। पिछले 16 साल में मैनचेस्टर यूनाइटेड का यह 10वां प्रीमियर लीग खिताब है। पिछले साल भी मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सिया को पछाड़कर यह खिताब जीता था। अब तक चेल्सिया ने सबसे ज्यादा 18 बार प्रीमियर लीग खिताब जीता है, जबकि मैनचेस्टर की टीम का यह 17वां खिताब है। मैनचेस्टर के मैनेजर एलेक्स फ‌र्ग्यूसन ने कहा कि हमारी टीम इस रिकार्ड की बराबरी कर सकती है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड की टीम अभी युवा है और उसे अभी कई रिकार्ड अपने नाम करने हैं। आर्सेनल की टीम तीसरे स्थान पर रही। लिवरपुल को चौथा जबकि एवर्टन को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा फुलहम ने पोर्टमाउथ को 1-0 से मात दी। जबकि रीडिंग ने डर्बी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। जबकि बर्मिघम टीम ब्लैकबर्न के खिलाफ 4-1 से विजयी रही।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित