फुटबाल से संन्यास लेंगे दिग्गज खिलाड़ी लारसन

 
Oct 21, 03:19 pm

स्कॉटहोम। स्वीडन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के वरिष्ठ सदस्य और विश्व के सबसे अनुभवी फारवर्ड खिलाड़ियों में एक हेनरिक लारसन इस सत्र की समाप्ति के बाद फुटबाल से संन्यास ले लेंगे।

लारसन अपने देश के मशहूर क्लब हेलसिंगबो‌र्ग्स के लिए क्लब फुटबाल खेलते है। क्लब ने कहा है कि स्वीडन के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार लारसन ने मंगलवार को संन्यास की इच्छा जाहिर की। वर्ष 1993 में फिनलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले 38 साल के लारसन ने स्वीडन के लिए 106 मैच खेले है। लारसन ने स्वीडन के लिए तीन विश्व कप [1994, 2002, 2006] और तीन बार यूरोपीयन चैंपियनशिप [2000, 2004, 2008] में हिस्सा लिया है। वह फेयेनूर्ड रॉटर्डम, ग्लासगो सेल्टिक, बार्सिलोना और मैनचेस्टर युनाइटेड जैसे दिग्गज क्लबों के लिए क्लब फुटबाल खेल चुके है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित