बार्सिलोना की अप्रत्याशित शिकस्त

 
Oct 21, 05:08 pm

हैम्बर्ग। सेविला और ओलंपिक लियोन फुटबाल क्लबों ने मंगलवार देर रात को खेले गए अपने-अपने चैंपियंस लीग मुकाबले जीत लिए। गत चैंपियन बार्सिलोना को पहली बार लीग में भाग ले रही रुबिन कजान जैसी अनजान टीम से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है।

बार्सिलोना को लीग के पहले चरण के मुकाबले में रुबिन कजान ने आसानी से 2-1 से पराजित किया, जबकि सेविला ने वीएफबी स्टुटगार्ट को 3-1 से और लियोन ने लिवरपूल को 2-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ सेविला और लियोन अगले दौर की ओर बढ़ते दिख रहे है। बार्सिलोना के लिए यह नतीजा खासा चौंकाने वाला रहा क्योंकि दिग्गज खिलाड़ियों से लैस यह टीम एक ऐसी टीम से हारी जो कमजोर होने के साथ-साथ पहली बार चैंपियंस लीग में स्थान पाने के लिए प्रयासरत है। अन्य मुकाबलों में इंटर मिलान ने डायनेमो कीव के साथ 2-2 से ड्रा खेला जबकि आर्सेनल को ग्लासगो रेजर्स ने 1-1 स्कोर की बराबरी पर रोक दिया।

डानी 3 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर

मैड्रिड। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले राइट बैक खिलाड़ी डानी एल्विस तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए है। ब्राजील के डानी के दाएं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और यही कारण है कि चिकित्सकों ने उन्हे आराम की सलाह दी है। डानी की गैरमौजूदगी में बार्सिलोना के कोच जोसफ गार्डिओला ने दिग्गज खिलाड़ी कार्लोस पुयोल को मैदान में उतराने का फैसला किया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित