मिलान ने रियल को हराया, मैनचेस्टर भी जीता

 
Oct 22, 04:22 pm

हैम्बर्ग। एलेक्सजैंडर पातो द्वारा अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से इटली के क्लब एसी मिलान ने बुधवार को खेले गए चैंपियंस लीग मुकाबले में स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड को 3-2 से पराजित कर दिया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने भी जीत हासिल की। युनाइटेड ने लुइस वेलेंसिया के एकमात्र गोल की मदद से रूस के क्लब सीएसकेए मास्को को 1-0 से हराया। युनाइटेड ने अभी तक अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं गंवाया है। इस जीत के साथ मिलान ग्रुप-सी में छह अंक लेकर मेड्रिड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गया है। मार्सेली और ज्यूरिख के तीन-तीन अंक है। दोनों टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। ग्रुप-ए में खराब खेल के बावजूद फ्रांसीसी क्लब बोरडयूक्स जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को 2-1 से पराजित करने में सफल रहा। थॉमस मुलर और डेनियल बायटेन के बाहर भेजे जाने के बाद बेयर्न की टीम अंतिम क्षणों में नौ खिलाड़ियों के साथ खेली।

ग्रुप-डी में इंग्लैंड के क्लब चेल्सी ने स्पेन के एटलेटिको मेड्रिड को 4-0 से पराजित कर दिया। चेल्सी के लिए सोलोमन कालोउ ने दो गोल किए। इस जीत के साथ चेल्सी ने नौ अंक जुटा लिए है। तालिका में एटलेटिको और पोर्टो छह-छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित