बेकहम पर लगा जुर्माना

 
Oct 23, 06:21 pm

लंदन। दुनिया के सबसे महंगे फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार और इंग्लैड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने उन्हें कार ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा है। इस गलती के लिए उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।

एक ब्रिटिश दैनिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बेकहम एक ट्रेनिंग कैंप से घर लौट रहे थे। वह अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए कार ड्राइव कर रहे थे। ड्राइविंग करने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए उनकी तस्वीरें खींच ली गई जो अगले दिन पत्रिकाओं में छप गई। कैलिफोर्निया में कार चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। पिछले साल भी पुलिस ने बेकहम को लास एंजिलिस में ऐसा करते हुए पकड़ा था। तब भी उनका चालान कटा था। इससे पहले 1999 में फेरारी कार को अत्यधिक तेज गति से चलाने के कारण पकड़े गए थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित