ईस्ट बंगाल के कोच भौमिक का इस्तीफा

 
Oct 26, 10:38 pm

कोलकाता। ईस्ट बंगाल के कोच सुभाष भौमिक ने आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान के हाथों 3-5 की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले आईएफए शील्ड और डूरंड कप में भी हार झेलने वाले ईस्ट बंगाल को कल शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी थी। ईस्ट बंगाल के अध्यक्ष प्रणब दासगुप्ता ने कहा कि उन्हें आज शाम को भौमिक का पत्र मिला। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं टीम की असफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। मैं क्लब का आभारी हूं कि उसने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित