फिर एसी मिलान के हुए बेकहम

 
Nov 03, 07:08 pm

लंदन। अमेरिका में क्लब फुटबाल खेल रहे इंग्लैंड के स्टार फुटबालर डेविड बेकहम इस साल दिसंबर में एक बार फिर इटली के क्लब एसी मिलान के लिए खेलते नजर आएंगे।

2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताने वाले बेकहम ने मिलान क्लब के साथ औपचारिक करार कर लिया है। वह अगले वर्ष 6 जनवरी को क्लब के लिए इस सत्र का अपना पहला सेरी-ए मैच खेलेंगे। बेकहम के मौजूदा क्लब लास एंजेलिस गैलेक्सी ने बेकहम को पिछले साल की तरह इस साल भी छह महीने के लिए लोन पर आधारित करार के तहत रोम जाने की छूट दे दी है।

बेकहम ने पिछले साल दिसंबर से जुलाई तक इस क्लब को अपनी सेवाएं दी थीं। मिलान के लिए अच्छा खेलते हुए बेकहम विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली इंग्लैंड टीम में जगह बना सकते है। बेकहम ने कहा, 'यूरोप लौटना मेरे लिए अच्छी खबर है। मेरा लक्ष्य मिलान को मैच जिताना और विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित