चेल्सी व मैनचेस्टर यूनाईटेड ने किया क्वालीफाई

 
Nov 04, 01:07 pm

पेरिस। इंग्लैंड की दिग्गज टीमों चेल्सी और मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चैंपियंस लीग नाकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। फ्रांस की चैंपियन टीम बोर्डोक्स ने भी बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हराकर नाकआउट चरण में जगह बनाई।

इससे पहले चेल्सी ने 1-0 से पिछड़ने के बाद एथलेटिको मैड्रिड से 2-2 से ड्रा खेला। चैंपियंस लीग से तीन मैचों के निलंबन के बाद वापसी कर रहे दिदिएर द्रोगबा ने चेल्सी की ओर से दोनों गोल किए और टीम को अगले दौर में जगह दिलाई। दूसरी तरफ मैनचेस्टर यूनाईटेड ने सीएसकेए मास्को के खिलाफ ओल्ड्र ट्रैफर्ड में ड्रा खेलकर नाकआउट चरण में प्रवेश किया। मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम एक समय 3-1 से पिछड़ रही थी और उसकी हार निश्चित लग रही थी लेकिन अनुभवी मिडफील्डर पाल स्कोल्स और जार्जी श्खेनिकोव ने अंतिम लम्हों में गोल दागकर टीम को बराबरी दिलाते हुए नाकआउट चरण में पहुंचा दिया।

वहीं एसी मिलान और रियाल मैड्रिड ने सान सिरो में चैंपियंस लीग में 1-1 से ड्रा खेलकर नाक आउटराउंड में क्वालीफाई करने की ओर कदम बढ़ाया। रोनाल्डिन्हो के संदेहास्पद तरीके से दिए गए पेनल्टी गोल से एसी मिलान ने रियाल मैड्रिड के करीम बेनजेमा के गोल की बराबरी की। इससे दोनों टीमें ग्रुप सी के शीर्ष पर मार्सेली से एक अंक ऊपर पहुंच गई है, जिसने एफसी ज्यूरिख को 6-1 से शिकस्त दी। मैड्रिड को बेर्नाब्यू में दो हफ्ते पहले इटैलियंस से 3-2 से हार मिली थी, लेकिन आज उनकी टीम ने पहले हॉफ में काफी बेहतर प्रदर्शन दिखाया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित