भारत एकतरफा मुकाबले में इराक से हारा

 
Nov 06, 05:24 pm

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम को अरबिल के फ्रैंकोस हारीरी स्टेडियम में हुए पहले मैच में मेजबान इराक से 0-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस करारी हार के साथ ही भारतीय टीम का एएफसी कप अंडर-19 क्वालीफायर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।

अपनी धरती पर खेल रहे इराकी टीम ने इसका फायदा उठाया और अहमद वलीद हुसैन व मुस्तफा जलाल ने एकतरफा मुकाबले में दो-दो गोल किए जबकि स्थानापन्न मुहेमेन ने एक गोल दागा। अब भारतीय टीम का सामना सऊदी अरब से होगा। इराक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पूरे मैच पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन मननदीप का हेडर क्रासबार से काफी दूर चला गया। अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने अफगानिस्तान को 5-1 से रौंद दिया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित