
मुंबई। ईस्ट बंगाल ने शनिवार को कूपरेज मैदान में आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें राउंड के मैच में एयर इंडिया को 1-0 से शिकस्त दी। यह एयर इंडिया की लगातार दूसरी हार थी।
चोटिल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया, रेनेडी सिंह और संजू प्रधान की गैर मौजूदगी में एबेल हैमंड ने 29वें मिनट में महत्वपूर्ण गोल दागा। इस जीत से ईस्ट बंगाल के सात मैचों में नौ अंक हो गए हैं जबकि एयर इंडिया के छह मैचों में पांच अंक हैं।