हैदराबाद। वेल्स के खिलाड़ी डरेन मोर्गन ने मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड के डेन ओ' केन को 6-0 से हराकर ओएनजीसी-आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का मास्टर्स खिताब जीत लिया। इस चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही गीत सेठी की हार के...
नई दिल्ली। भारत की पुरुष हाकी टीम एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्पेन रवाना हो गई है। स्पेन में भारतीय टीम छह दिसंबर से अर्जेटीना में खेले जाने वाले चैंपियंस चैलेंजर की तैयारी करेगी।
भारतीय टीम के कोच जोस ब्रासा ने कहा कि उनकी...
ग्रैंडमास्टर कृष्णन शशिकिरण ने हालैंड के इर्विन एल एमी को रैपिड टाईब्रेक बाजी में शिकस्त देकर विश्व शतरंज कप के दूसरे दौर में जगह बनाई। उनके अलावा दो अन्य भारतीय सूर्यशेखर गांगुली और संदीपन चंदा भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। लेकिन युवा ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज इसाह राजेंद्र सनम ने सोमवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य नई दिल्ली में 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतना है। सनम ने एशियाई तीरदांजी चैंपियनशिप की पुरुष कंपाउड स्पर्धा का चैंपियन टाइटल जीता।
मेजबान अर्जेटीना ने शुरुआती 25 मिनट में ही दो गोल से पिछड़ने के बावजूद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करके क्वीलम्स में चल रहे क्वालीफाइंग हाकी टूर्नामेंट के अंतिम और महत्वपूर्ण मैच में बेल्जियम को 4-3 से हराकर अगले साल फरवरी-मार्च में दिल्ली में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
हैदराबाद। शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी को मास्टर्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में साइप्रस के कास्टास कोनारिस के हाथों 3-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
भारत की ओर से पदक के अन्य...
नई दिल्ली। भारोत्तोलन में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाली कर्णम मल्लेश्वरी को लगता है कि अगर भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने शुरू से ही खिलाड़ियों के साथ कड़ा रुख अपनाया होता तो आज देश को इस तरह शर्मिदगी नहीं झेलनी पड़ती।
भारत के छह...
हैदराबाद। विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को रविवार को आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में उलटफेर का सामना कर बाहर होना पड़ा। हालांकि यासीन मर्चेट समेत अन्य तीन भारतीय प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।
पुरुष स्पर्धा के दूसरे दौर...
टेबल टेनिस में चीन की बादशाहत का रविवार को लखनऊ भी गवाह बना। इस खेल में एशियाई महाशक्ति चीन ने 19वीं एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला एकल के खिताबों पर भी कब्जा बरकरार रखा। यूपी बैडमिंटन अकादमी में संपन्न हुई चैंपियनशिप में चीन ने दांव पर लगे 10 में से नौ खिताब अपने नाम किए।