भारतीय हाकी ने बांधा जीत का समां

 
May 17, 05:21 pm

इपोह। भारतीय टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अजलाह शाह हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने शनिवार को अपने आखिरी लीग मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अर्जेटीना से भिड़ंत पक्की की। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

केपीएस गिल के जाने के बाद भारतीय हाकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में 12 साल बाद प्रवेश किया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को अब तक तीन बार जीता है। भारत पिछले दो वर्ष से लगातार यहां पर तीसरे स्थान पर रहा था। भारत अजलान शाह के फाइनल में कभी नहीं हारा है।

पहले हाफ में शिवेंद्र सिंह [9वें मिनट] और संदीप सिंह [10वें मिनट] ने भारत को निर्णायक मैच में महत्वपूर्ण दिला दी जिसे भारत अंत तक बनाने में कामयाब रहा। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल खेल समाप्त होने के एक मिनट पहले मोहम्मद अमीन रहीम ने दागा। टूर्नामेंट में अपने पहले दो मैच गंवाने के बाद भारत ने जबर्दस्त वापसी करते हुए लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज करके खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इस जीत से भारत के छह मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह रविवार को होने वाले फाइनल में अर्जेटीना से भिड़ेगा। अर्जेटीना टीम के 14 अंक है।

भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार के मैच में मलेशिया पर नियंत्रण रखने में कामयाबी हासिल की। शुरू में सुनील को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। वह गेंद को लेकर अकेले विपक्षी टीम के गोलमुख के करीब पहुंच गए लेकिन वह मलेशिया के गोलकीपर सुब्रमण्यन को चकमा नहीं दे सके। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए भारतीय गोलकीपर एड्रियन डिसूजा ने अकेले मलेशियाई स्ट्राइकरों के लगातार तीन प्रयासों को विफल किया।

भारत ने नौवें मिनट में बढ़त बनाई जब संदीप सिंह ने मलेशिया के सर्कल के बाहर से शाट मारा जिसे शिवेंद्र सिंह ने डिफ्लेक्ट कर गोल में तब्दील किया। इसके बाद भारतीय फारवर्ड ने कुछ और मूव बनाए जिसमें से एक में से उन्हें 10वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कार्नर मिले। मलेशियाई टीम ने दो कोशिशों को नाकाम किया लेकिन वह दूसरे शॉर्ट कार्नर से पेनाल्टी स्ट्रोक को नहीं रोक सके। संदीप सिंह ने मलेशियाई गोलकीपर को चकमा देते हुए बिना किसी परेशानी के टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.571428
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित