अनिता चानू को कोच बनाया जाए: खेल मंत्रालय

 
Jul 24, 10:26 pm

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय भारोत्तोलन संघ को निर्देश दिए हैं कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सीनियर कोच एल अनिता चानू को बीजिंग ओलंपिक में जा रही मोनिका देवी का कोच नियुक्त किया जाए।

मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि चानू के नाम पर खेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले आईडब्ल्यूएफ के उम्मीदवार देवदत्त शर्मा के नाम को खारिज कर दिया गया जिन्हें बेंगलूर में 15 जुलाई को चयन ट्रायल के बाद कोच बनाया गया था। सूत्र ने कहा, 'मोनिका के साथ अनिता चानू बीजिंग जाएंगी। मंत्रालय ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। खेल मंत्रालय एक महिला खिलाड़ी के साथ महिला कोच चाहता था।'

दो दिन पहले मंत्रालय ने देवदत्त शर्मा की जगह एक महिला कोच की नियुक्ति का निर्देश दिया था। चयन समिति के एक सदस्य और पूर्व ओलंपियनों ने शर्मा के चयन का विरोध किया था। एनआईएस पटियाला से डिप्लोमाधारी और कुंजुरानी देवी की समकालीन अनिता ने विश्व चैंपियनशिप और 1990 तथा 1994 एशियाड में हिस्सा लिया था। मणिपुर की यह महिला फिलहाल बेंगलूर के साई केंद्र में पुणे राष्ट्रमंडल युवा खेलों की तैयारी के लिए आयोजित शिविर में हिस्सा ले रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित