बोल्ट के लिए कम पड़ रहे हैं शब्द

 
Aug 21, 07:04 pm

बीजिंग। अपनी तूफानी रफ्तार से बीजिंग ओलंपिक के एथलेटिक्स ट्रैक को हिलाकर रख देने वाले जमैका के रिकार्ड पुरुष उसैन बोल्ट के शान में कसीदे पढ़ने के लिए खेल दिग्गजों को शब्द नहीं मिल रहे हैं। जमैका के कोच डान कैरी का तो यहां तक कहना है कि दूसरा बोल्ट तैयार करने में उन्हें कम से कम 20 साल लग जाएंगे।

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी तथा पूर्व कप्तान स्टीव वा और उन्हीं के देश की चैंपियन धाविका कैथी फ्रीमैन को बोल्ट के तेजतर्रार डगों की कहानी को कागज पर उतारने के लिए अपने शब्दों का पैमाना छोटा महसूस हो रहा है। बीजिंग ओलंपिक की 100 तथा 200 मीटर फर्राटा दौड़ स्पर्धाओं में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट के बारे में फ्रीमैन लिखती हैं 'बोल्ट ने माइकल जानसन की तरह फर्राटा दौड़ को नए आयाम दिए हैं मगर उनकी उपलब्धि को कागज पर उतारने के लिए ये शब्द काफी नहीं हैं।' स्टीव वा ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस वक्त स्टेडियम में मौजूद था जब बोल्ट ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वे मेरी जिंदगी के खेल से जुडे़ सबसे यादगार लम्हे थे।' वा ने कहा, 'वह खेल जगत के एकमात्र चैंपियन नजर आए। उन्हें ऐसी करिश्माई प्रतिभा हासिल हैं जिसकी खेलों को जबर्दस्त दरकार है। मैं नहीं जानता कि वह कितने महान खिलाड़ी बन सकते हैं।'

बोल्ट को सुपरमैन टू की उपाधि देने वाले पूर्व चैंपियन एथलीट माइकल जानसन ने कहा, 'यह एक अतुलनीय दौड़ थी और दर्शकों के बीच खड़ा होना मेरा सौभाग्य था। यह मेरी देखी हुई अब तक की सर्वश्रेष्ठ दौड़ थी।'

इस बीच जमैका के कोच कैरी ने कहा है कि इस कैरेबियाई द्वीप को दूसरा बोल्ट तैयार करने में कम से कम 20 साल लग जाएंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'बोल्ट ने जो करिश्मा किया है उसे दोहराने की कूवत रखने वाला बोल्ट जैसा दूसरा एथलीट तैयार करने में हमें 20 साल लगेंगे मगर यह तय है कि हम बोल्ट सरीखा एथलीट जरूर तैयार करेंगे।' बोल्ट से पहले कैरी ऐसे अंतिम एथलीट थे जिन्होंने 100 तथा 200 मीटर की फर्राटा दौड़ में विश्व रिकार्ड कायम किया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.25
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित