राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिले कांस्यवीर

 
Aug 26, 08:34 pm

नई दिल्ली। बीजिंग ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज विजेंदर कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की।

देर रात स्वदेश पहुंचे दोनों पदक विजेताओं ने सुबह राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। लगभग दस मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सुशील और विजेंदर को बधाई देने के साथ उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री एमएस गिल और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी भी मौजूद थे। दोनों ओलंपिक कांस्य विजेताओं ने बाद में उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने बीजिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, 'अगले ओलंपिक में हम और अधिक पदक जीत सकते है। हमें यह सीखना होगा कि कुछ देश किस तरह से खेलों की बड़ी ताकत बन गए है।'

शाम के समय विजेंदर और सुशील समेत भारतीय ओलंपिक दल के सभी सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। हालांकि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इस दल में शामिल नहीं थे। वह पहले ही इन नेताओं से मिल चुके है। प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने गए ओलंपिक दल के साथ खेल मंत्री, कलमाड़ी और विभिन्न खेल संगठनों के अधिकारी भी शामिल थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित