तोपालोव ने आनंद को दिया जोर का झटका

 
Sep 06, 04:17 pm

बिलबाओ [स्पेन]। विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को बुल्गारिया के वेसेलिन तोपालोव ने बिलबाओ ग्रैंड स्लैम फाइनल शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में जोरदार झटका देते हुए हरा दिया।

भारतीय सुपर ग्रैंडमास्टर आनंद इस बाजी में तोपालोव के खिलाफ अपनी लय में नहीं थे तोपालोव ने क्वींस इंडियन डिफेंस गेम में आनंद को शुरुआत से ही पिछले धकेल दिया था। तोपालोव पिछली बाजी में कार्लसन के खिलाफ मिली जीत से काफी उत्साह में खेल रहे थे जबकि काले मोहरों से खेल रहे आनंद आश्चर्यजनक रूप से रक्षात्मक दिखाई दे रहे थे। अपने प्रतिद्वंद्वी की चालों से हतप्रभ आनंद 25 चालों के बाद समर्पण कर बैठे और अस्थाई तौर पर अपनी नंबर एक पोजीशन भी गंवा बैठे।

एक अन्य बाजी में कार्लसन ने राद्जाबोव के खिलाफ 37 चालों में आसान जीत दर्ज की। दिन की सबसे लंबी चली बाजी एसेनियन ने इवांचुक के खिलाफ जीती। यह बाजी 70 चालों तक चली।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित