एशियाई युवा खेलों में भारत का चला जादू

 
Jul 03, 08:36 pm

सिंगापुर। भारत ने एशियाई युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए चौथे दिन शुक्रवार को तीन स्वर्ण पदक जीते। भारत को एथलेटिक्स स्पद्र्धा से दो तथा तैराकी से एक स्वर्ण पदक हासिल हुआ। भारत अब तक कुल पांच स्वर्ण, तीन रजत तथा दो कांस्य पदक जीत चुका है।

रवि कुमार ने 800 मीटर फाइनल दौड़ एक मिनट 55.91 सेकेंड में पूरी करके सोने का तमगा अपने नाम किया। ईरान के आमिर [एक मिनट 55.93 सेकेंड] ने रजत तथा श्रीलंका के ई. हेराथ [एक मिनट 56.33 सेकेंड] ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में नमिता काबत ने यह दूरी दो मिनट 15.55 सेकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम की थिन थान ने रजत पदक जीता। खेलों में एथलेटिक्स स्पद्र्धा का आज आखिरी दिन था और भारत ने इसमें चार स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक जीते हैं।

भारत के लिए दिन का तीसरा स्वर्ण पदक एरोन ऐग्नेल डिसूजा ने दिलाया। उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पद्र्धा में शुरुआत से मिली बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। बास्केटबॉल स्पद्र्धा में भारतीय लड़कों की टीम ग्रुप डी के शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर से 24-34 से हार गई जबकि भारतीय लड़कियों को भी ग्रुप सी के मैच में चीन के हाथों 23-34 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बीच वालीबाल स्पद्र्धा में बहरीन के साथ मुकाबले में भारतीय लड़के 0-2 से हारकर क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।

टेबल टेनिस में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और मिश्रित टीम के क्वार्टर फाइनल में उसे सिंगापुर के हाथों 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित