ड्रा से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

 
Nov 03, 06:04 pm

बैंकाक। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप हाकी के ग्रुप-ए के मैच में मंगलवार को अपने से कहीं मजबूत टीम चीन को 1-1 से ड्रा पर रोककर सेमीफाइनल में प्रवेश की दहलीज पर अगला कदम रख दिया।

भारतीय हाकी टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए अब बुधवार को आखिरी ग्रुप मैच में सिर्फ ड्रा की जरूरत है। चीन के खिलाफ मुकाबले में पहला गोल 18वें मिनट में चीन की लियाओ चिया हुइ ने पेनाल्टी कार्नर पर किया। भारत के लिए सबा अंजुम ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। पहले दो ग्रुप मैच में उसने सिंगापुर को 13-0 और थाईलैंड को 15-0 से करारी मात दी थी। दो जीत और एक ड्रा के बाद भारत और चीन के सात सात अंक हैं। मलेशिया भी हालांकि सेमीफाइनल की दौड़ में है।

भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए चीन को बैकफुट पर ला दिया था। जसजीत कौर और रानी रामपाल हालांकि खराब फार्म में दिखी और जसजीत ने दो मौके भी गंवाए। अनुभवी असंता लाकड़ा, ममता खरब और दीपिका ठाकुर ने मिडफील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले दस मिनट में भारतीयों के हमले रोकते हुए चीन ने पहले पेनल्टी कार्नर को भुनाया। कप्तान मा यिबो और सुन जेंग ने अच्छा मूव बनाते हुए गेंद हुइ को सौंपी जिसने भारतीय गोलकीपर दीपिका मूर्ति को छकाकर गोल कर दिया। दूसरे हाफ में भारत का पलड़ा भारी रहा और सबा ने दस मिनट के भीतर ही बराबरी का गोल कर दिया। भारत ने एशिया कप में कभी चीन को नहीं हरा पाया है और आज वह इस कलंक को मिटाने के करीब भी पहुंचा लेकिन ड्रा से ही संतोष करना पड़ा।

कोच एम के कौशिक ने दुनिया की शीर्ष टीमों में शुमार चीन के खिलाफ ड्रा के बाद कहा, 'हमने चीन से बेहतर खेल दिखाया था और हम जीत सकते थे। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को अधिक आत्मविश्वास से खेलना होगा।'




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित