क्रिकेट से ध्यान हटाएगा राष्ट्रमंडल खेल

 
Nov 06, 08:10 pm

नई दिल्ली। राष्ट्रमंड़ल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि देश का ध्यान कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से हट कर ओलंपिक खेलों पर भी लगेगा।

कलमाड़ी आज भारतीय खेल मेडिसीन महासंघ के तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेल मेडिसीन के 'स्पोटर्स मेडीकन 2009' के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस सम्मेलन में 30 देशों से कुल 600 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें खेलों की चिकित्सा से जुड़े विशेष डाक्टर भी शामिल हैं। सम्मेलन तीन दिन चलेगा। उन्होंने कहा, 'भारत क्रिकेट प्रेमियों का देश है लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के जरिए हम ओलंपिक खेलों पर भी ध्यान लगा सकेंगे।' सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के डाक्टरों को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी आमंत्रित करते हुए कलमाड़ी ने कहा कि सम्मेलन के दौरान दिए उनके अनुभव का लाभ राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश के डाक्टर भी उठा सकेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रमंडल खेलों की तकनीकी समिति के अध्यक्ष केपी सिंह देव, दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सेयन चटर्जी और भारतीय मेडिकल खेल महासंघ के अध्यक्ष डा. पीएसएम चंद्रन आदि मौजूद थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित