भारत इंडोर खेलों में सातवें स्थान पर रहा

 
Nov 07, 10:21 pm

हनोई। भारत ने तीसरे एशियाई इंडोर खेलों के आखिरी दिन शनिवार को दो स्वर्ण समेत चार पदक जीत लिए। इसके साथ ही भारत 40 पदक लेकर सातवें स्थान पर रहा जिसमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 25 कांस्य शामिल है।

चीन ने 47 स्वर्ण, 23 रजत और 19 कांस्य पदक लेकर इंडोर खेलों में पहला स्थान हासिल किया। मेजबान वियतनाम दूसरे स्थान पर रहा जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारतीय खिलाडि़यों ने शनिवार को चार गुणा सौ मीटर मेडले रिले तैराकी और पुरुषों की स्नूकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। वहीं रत्ना दीप्ति कमलकर ने किकबाक्सिंग की 50 किलो सेमी कांटेक्ट स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया। शतरंज में मिश्रित टीम को कांसे का तमगा मिला।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित