टेनिस

पेरिस। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल पेरिस मास्टर्स एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है। नडाल ने बृहस्पतिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में हमवतन टॉम रोब्रेडो को 6-3, 3-6, 7-5 से...
भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन के शीर्ष 100 में जगह बनाने के सपने को उस समय करारा झटका लगा जब वह अमेरिका के नोक्सविले में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में गैर वरीय रोको कारानुसिक से हार गए। जबकि प्रकाश अमृतराज भी पहले राउंड में हार कर बाहर हो गए।
पेरिस। एटीपी पेरिस मास्टर्स में महेश भूपति और लिएंडर पेस के युगल वर्ग के दूसरे दौर में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ हारने के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। भूपति और बहामा के मार्क नोएल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्वीडन के साइमन...
पेरिस। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को फ्रांस के गैर वरीय जूलियन बेनेतियू ने एटीपी पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में 3-6, 7-6, 6-4 से हराकर सनसनी फैला दी। दुनिया के 49वें नंबर के खिलाड़ी बेनेतियू की घरेलू दर्शकों ने जमकर हौसलाअफजाई...
अमेरिकी ओपन चैंपियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के हाथों दूसरे दौर में मिली शिकस्त के साथ ही पूर्व नंबर एक रूस के मरात साफिन ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस को अलविदा कह दिया। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में आखिरी बार कोर्ट पर उतरेंगे।
नई दिल्ली। भारत के रोहन बोपन्ना के लिए जर्मनी के आचेन में चल रहे एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। वह सिंगल्स वर्ग के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सिंगल्स वर्ग में क्वालीफायर...
स्पेन के टेनिस स्टार फर्नाडो वर्दास्को और रूस के निकोली देवीदेंको पेरिस मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में पहुंच गए है। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वर्दास्को ने दूसरे दौर में इटली के आंद्रे सेप्पी को कड़े संघर्ष के बाद 6-7 [7-3], 6-4, 6-4 से पराजित किया।
नई दिल्ली। भारत के प्रकाश अमृतराज और उनके अमेरिकी जोड़ीदार केविन किम को डेवी सैंडग्रेन और जान पैट्रिक स्मिथ से लगातार सेटों में हारकर अमेरिका के नोक्सविले में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट की युगल स्पर्धा के पहले राउंड में बाहर होना पड़ा।...
नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ [एआईटीए] के महासचिव अनिल खन्ना ने कहा कि अगर अधिक भारतीय खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनानी है तो देश में अधिक टूर्नामेंटों का आयोजन कराना होगा और इसकी इनामी राशि को सरकार को प्रायोजित करना...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित