टेनिस

टोक्यो। ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे कलाई में चोट की वजह से अगले सप्ताह से शुरू हो रहे जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शिरकत नहीं करेगे। मरे की वेबसाइट से उनके इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की जानकारी मिली है। वेबसाइट के अनुसार,...
बीजिंग। स्पेन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार रफेल नडाल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से 2016 खेलों की मेजबानी के लिए मैड्रिड को चुनने की अपील करते हुए कहा कि यह जीत का हकदार है। शुक्रवार को होने वाले निर्णय के लिए दुनिया के इस नंबर...
कुआलालंपुर। रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐशाम उल हक कुरैशी एक सेट की बढ़त बनाने के बावजूद मलेशियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष क्वार्टरफाइनल में रूस के इगोर कुनिस्तेन और चेक गणराज्य के जारोस्लाव लेविंस्की की जोड़ी से हार गए। ...
दर्शकों की चहेती मारिया शारापोवा ने हमवतन अलिसा क्लेबानोवा को हराकर पैन पेसेफिक ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जबकि सर्बिया की जेलेना जांकोविच ने रूस की इलेना वेसनिना के जांघ के दर्द के कारण मैच बीच में छोड़ने की वजह से अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
कुआलालंपुर। भारत के रोहन बोपन्ना ने विश्व के 51वीं वरीयता के खिलाड़ी जोस अकासुसो को हराकर मलेशियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि हमवतन सोमदेव देववर्मन थाईलैंड ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए। बोपन्ना...
पैन पैसफिक टेनिस टूर्नामेंट में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों की हार का सिलसिला थम नहीं रहा है। शीर्ष सफीना के बाद अब एक अन्य स्टार रूसी खिलाड़ी को हार का मुंह देखना पड़ा। बीजिंग ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता एलेना दिमेंतिएवा पैन पैसफिक टेनिस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चोटी की रूसी खिलाड़ियों में शामिल हो गई। उन्हें दूसरे दौर में यूक्रेन कैटरिना बोंदोरेंको ने हराया।
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस के उभरते सितारे सोमदेव देवबर्मन एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में दो स्थान नीचे 133वें नंबर पर खिसक गए। मगर सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 65वें स्थान पर बनी हुई हैं। डेविस कप में भारत को विश्व ग्रुप में...
शीर्ष वरीयता प्राप्त और पिछली चैंपियन रूस की दिनारा साफिना टोरे पैन पैसेफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सोमवार को ताइवान की क्वालीफायर चांग की चेन से हार गई। वहीं भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को पहले ही दौर हार का सामना करना पड़ा जबकि नादिया पेत्रोवा दूसरे दौर में प्रवेश कर गई।
पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सर्बिया की अना इवानोविच के खराब प्रदर्शन का दौर यहां खेले जा रहे पैन पैसिफिक ओपेन टेनिस टूर्नामेंट में भी जारी रहा। साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपेन में पहले दौर से ही बाहर होने वाली अना यहां भी पहली बाधा पार नहीं कर सकी।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित