संघर्ष के बाद शारापोवा क्वार्टर फाइनल में

 
May 16, 03:14 pm

रोम। टेनिस की नई महारानी मारिया शारापोवा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी को 6-4, 7-6 से हराकर रोम इंटरनेशनल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अब उनका सामना स्विट्जरलैंड की नौवीं वरीयता प्राप्त पैटी श्नीइडर से होगा जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की मारियन बार्तोली को 6-4, 4-6, 7-6 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त और गत उपविजेता रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा फ्रांसीसी क्वालीफायर एलिजे कोर्नेत के हाथों उलटफेर का शिकार हो गई। कोर्नेत ने उन्हे 6-2, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स से होगा। वीनस विलियम्स ने रूस की 10वीं वरीयता प्राप्त वेरा ज्वोनारेवा को 7-5, 6-2 से हराया। अब वह सर्बिया की चौथी वरीयता प्राप्त जेलेना जांकोविच से भिड़ेगी।

वहीं क्लेकोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने हैम्बर्ग मास्टर्स टूर्नामेंट में इंग्लैंड के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मूरे को उनके 21वें जन्मदिन के दिन हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने महज एक घंटे में 15वीं वरीयता प्राप्त मूरे को 6-3, 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अब उनका सामना स्पेन के ही कार्लोस मोया से होगा। गत चैंपियन रोजर फेडरर और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं।

जर्मनी के निकोलस कीफर पिछले नौ साल में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने। कीफर ने चौथी वरीयता प्राप्त निकोल देवीदेंको को हराया। उनसे पहले 1999 में टामी हास अंतिम आठ तक पहुंचने वाले आखिरी जर्मन खिलाड़ी थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित